Afghanistan के राष्ट्रपति Ashraf Ghani ने देश छोड़ा, Taliban पहुंचा Kabul के दरवाजे़ पर (BBC Hindi)
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी और उपराष्ट्रपति अमीरुल्लाह सालेह ने देश छोड़ दिया है. इस बीच तालिबान के लड़ाके काबुल शहर के भीतर दाख़िल हो रहे हैं. तालिबान ने बीते दस दिनों में अफ़ग़ानिस्तान के अधिकतर बड़े शहरों पर नियंत्रण कर लिया था जिसके बाद राष्ट्रपति गनी पर इस्तीफ़ा देने का दबाव था.सी बीच तालिबान ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसके लड़ाके अधिकारिक तौर पर काबुल के इलाक़ों में दाख़िल हो रहे हैं और दफ्तरों के कब्ज़े ले रहे हैं. राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा था कि वो काबुल की सुरक्षा के लिए सैन्यबलों को संगठित कर रहे हैं और जो प्रगति बीते बीस साल में की गई है उसे गंवाएंगे नहीं. मगर इसके बाद बीती रात तालिबान ने बेहद तेज़ी से आगे बढ़ते हुए पहले तो उत्तर के गढ़ मज़ार-ए-शरीफ़ पर कब्ज़ा किया और फिर बिना किसी ख़ास प्रतिरोध के जलालाबाद और दूसरे शहरों को पर भी कब्ज़ा कर लिया. तालिबान ने अपनी ताक़त को इतना बढ़ा लिया कि राष्ट्रपति गनी के पास कोई विकल्प ही नहीं रहा. अमेरिका भी उनसे पद छोड़ने और अंतरिम प्रशासन नियुक्त करने के लिए कहा रहा था.स्टोरी: टीम बीबीसीआवाज: गुरप्रीत सैनीवीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास#Afghanistan #Taliban #IslamicCountries * जिन खबरों, तस्वीरों और दावों पर आपको हो शक, हम आपके लिए करेंगे उनकी परख. बीबीसी फ़ैक्ट चेक है आपके साथ. बस भेजिए WhatsApp मैसेज 9811520111 पर. बीबीसी फ़ैक्ट चेक यानी सच की कसौटी.* Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=npgvIvfmNkE&list=PLYxuvEJLss6ByutcqkthikPxV3ccUkwPB* कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/international-51848794* ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-https://www.youtube.com/channel/UCN7B-QD0Qgn2boVH5Q0pOWg?disable_polymer=true* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindiट्विटर- https://twitter.com/BBCHindiइंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi
Channel
BBC News Hindi
Views
1.7M









