Harnaaz Sandhu : हरनाज़ संधू ने जीता Miss Universe का ख़िताब, 21 साल बाद भारत ने जीता ताज (BBC)

News & PoliticsBBC News Hindi3.7M Views

Why This Video Went Viral

This video achieved high visibility primarily due to strong early engagement signals. Content in the "News & Politics" category typically performs well when it triggers immediate viewer interaction within the first 24–48 hours.

Audience & Engagement Insights

Based on historical trends, videos like this resonate strongly with viewers interested in news & politics content, particularly audiences who engage through likes and repeat watches rather than comments alone.

With 0 likes relative to 3.7M views, this video demonstrates above-average engagement efficiency for its category.

Editorial Analysis

भारत की हरनाज़ संधू ने 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का ख़िताब जीत लिया है. 21 साल बाद भारत ने एक बार फिर ये ताज अपने नाम किया है. 21 साल की संधू मूलतः पंजाब से हैं और मॉडलिंग के साथ-साथ लोक प्रशासन में मास्टर्स कर रही हैं. अपनी जीत के बाद हरनाज़ ने कहा,‘’मैं परमात्मा,मेरे माता-पिता और मिस इंडिया संगठन की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मेरा मार्गदर्शन और समर्थन किया. मेरे लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को ढेर सारा प्यार. 21 साल बाद ये गौरवशाली ताज वापस भारत लाना मेरे लिए सबसे बड़ी गर्व की बात है.’’ इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता था, आज 21 साल बाद भारत ने एक बार फिर ये ताज अपने नाम कर लिया है. इसराइल के एलात में आयोजित इस प्रतियोगिता में मैक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स एंड्रिया मेजा ने हरनाज़ संधू को ये ताज पहनाया. टॉप तीन राउंड में प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया- ‘’आज के दबावों से निपटने के लिए युवा महिलाओं को आप क्या सलाह देंगी?’’ इसके जवाब में हरनाज़ ने कहा, ‘’आज के युवा के सामने सबसे बड़ा दबाव खुद पर यक़ीन करने को लेकर है, ये जानना कि आप सबसे अलग हैं आपको खूबसूरत बनाता है. ख़ुद की लोगों से तुलना करना बंद करें और उन चीज़ों के बारे में बात करें जो दुनिया में हो रही हैं, और ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं. खुद के लिए आवाज़ उठाइए क्योंकि आप ही अपने जीवन के नेतृत्वकर्ता है, आप ही आपकी आवाज़ हैं. मैंने ख़ुद पर यक़ीन किया और आज यहां खड़ी हूं.‘’#HarnaazSandhu #MissUniverse #MissUniverseHarnaazSandhu* जिन खबरों, तस्वीरों और दावों पर आपको हो शक, हम आपके लिए करेंगे उनकी परख. बीबीसी फ़ैक्ट चेक है आपके साथ. बस भेजिए WhatsApp मैसेज 9811520111 पर. बीबीसी फ़ैक्ट चेक यानी सच की कसौटी.* Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=npgvIvfmNkE&list=PLYxuvEJLss6ByutcqkthikPxV3ccUkwPB* कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/international-51848794* ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-https://www.youtube.com/channel/UCN7B-QD0Qgn2boVH5Q0pOWg?disable_polymer=true* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindiट्विटर- https://twitter.com/BBCHindiइंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi